फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गाली देने पर दोस्तों ने ही नशे में मार डाला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया थाने की पुलिस को दो फरवरी को मदियापार में सड़क किनारे खेत में सरपत से ढके मिले अधजले शव के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार की है। दोनों ने पुलिस को बताया कि गाली देने पर उन्होंने ही दोस्त को मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार सुबह लोहरा टोल प्लाजा के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी चंद्रभान यादव व पारसनाथ ठठेरा ने बताया कि दोनों शराब के नशे में जय नारायण को मारपीट कर खेत में लगे पानी में उसके मुंह को दबाकर डुबो दिए उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान न हो इसके लिए दोनों ने मिलकर जय नारायण को जलाकर उसे सरपत से ढंक दिया था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि दो फरवरी को अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदियापार गांव के चौकीदार शहाबुद्दीन ने थाने पर आकर लिखित सूचना दी कि मदियापार में सड़क किनारे खेत में सरपत से ढका हुआ अज्ञात पुरुष का शव मिला है जो अधजली अवस्था में है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई। विवेचना के दौरान उक्त मुकदमे से संबंधित अज्ञात शव की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक के पिता नंदू राजभर द्वारा अपने पुत्र जय नारायण निवासी कबीरुद्दीनपुर थाना अतरौलिया के रूप में की गई। अतरौलिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के चंद्रभान यादव व दोमनपुर गांव के पारसनाथ का नाम प्रकाश में आया जो फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार की सुबह लोहरा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक व हम दोनों एक साथ मजदूरी करते थे। एक फरवरी को वह तीनों व्यक्ति काम की तलाश में थे, उस दिन काम नहीं मिला तो वह लोग शराब व गांजा लेकर मदियापार गांव में एक खेत में बैठकर नशा किए। इसके बाद चोरी करने के लिए तार काटने की बात पर उनके बीच झगड़ा होने लगा। सभी लोग नशे में थे मृतक जय नारायण उन दोनों को गाली देने लगा तो दोनों ने गुस्से में आकर जय नारायण को मार पीट कर खेत में लगे पानी में उसके मुंह को दबाकर डुबा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें