फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरजनपद में चुनाव कराने के लिए फोर्स रवाना

विज्ञापन
पुलिस लाइल से बलिया में पंचायत चुनाव के लिए रवाना होते पुलिस कर्मी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिलें में 19 अप्रैल को वोटिंग पूरी हो चुकी है। अगले चरण में पड़ोसी जिलो में वोटिंग होनी है। गैर जनपदों में होने वाले चुनाव को कराने के लिए शनिवार को जिले से भारी संख्या में फोर्स रवाना की गई। शनिवार को फोर्स दो दर्जन भर रोडवेज की बसों से रवाना की गई। वहीं सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मी अपने बाइक से ही चुनाव ड्यूटी के लिए अपने निर्धारित जनपदों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर भेजने की कवायद शनिवार को पुलिस लाइन से की जा रही थी। नोडल अधिकारी/एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ सुबह से ही पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को रवाना करने में जुटे नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से यह आकड़ा तो महकमे ने नहीं उपलब्ध कराया कि जिले से कितनी फोर्स किस जिले में भेजी गई है लेकिन भारी संख्या में फोर्स जिले से गैर जनपदों को रवाना की गई है। पुलिस महकमा फोर्स की रवानगी के लिए दो दर्जन से अधिक रोडवेज बसों को लगाया था। सुबह से देर शाम तक पुलिस लाइन परिसर में गहमा-गहमी थी। अगले चरण का चुनाव संपन्न कराने के बाद ही फोर्स की वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें