फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन के लिए स्कूल में हंगामा

Thu, 24 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया विकास खंड के ठाकुरजी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलकुंडा में गुरुवार की सुबह मिड-डे मील के लिए बच्चों ने हंगामा मचाया। पूर्व प्रधानाध्यापक  और प्रभारी प्रधानाध्यापक के विवाद के चलते स्कूल में लगभग दो माह से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि िवद्यालय  के पूर्व प्रधानाध्यापक रामानंद यादव जून 2015 में सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर शोभनाथ प्रभारी प्रधानाध्यापक बने लेकिन रामानंद यादव ने शोभनाथ को चार्ज नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुझे सेवा लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

चार्ज न मिलने के कारण विद्यालय में पंजीकृत लगभग दो सौ बच्चों को अगस्त माह से मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज छात्रों ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। वहीं विद्यालय में तैनात चार रसोइयों सुमन, शांति, मानमती और आशा का मानदेय भी छह महीने से रुका हुआ है।
विज्ञापन


छात्रों को प्रभारी प्रधानाध्यापक शोभनाथ ने समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि   चार्ज न मिलने के कारण ऐसी परेशानी हो रही है। विद्यालय में प्रधानाध्यापक का विवाद है जिसके कारण भोजन नहीं बन रहा है। जब तक यह विवाद नहीं सुलझेगा, तब तक भोजन नहीं बनेगा।  
विज्ञापन

- सत्य प्रकाश कुशवाहा खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें