आजमगढ़। होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जुट गई है। टीम द्वारा बुधवार को विभिन्न दुकानों पर छापामारी कर 13 नमूने जुटाए गए। जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया।
खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स आदि में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापामारी कीगई। इस दौरान टीम ने एसडीएम निजामाबाद एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सबसे पहले फरिहा स्थित डेयरी से एक ब्रांडेड दूध व अन्य तीन खाद्य प्रतिष्ठानों से एक बेसन का लड्डू, एक खोया, एक बर्फी का नमूना लिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई त्यौहार के दृष्टिगम अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के बाद ही क्रय करें।