फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की संचालक की पिटाई, हवाई फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर बाजार स्थित एक आटा की चक्की पर शुक्रवार की रात तीन बाइक सवार छह युवकों ने चक्की संचालक सगे भाईयों के साथ मारपीट किया और दहशत फैलाने की नियत से हवाई फायरिंग भी किया। पीड़ित आटा चक्की संचालक ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी है। यह घटना तीन-चार दिन पूर्व हुए घटना से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जीयनुपर कोतवाली क्षेत्र कंजरा दिशादपुर गांव निवासी मोहन सिंह व पप्पू सिंह पुत्रगण राजकुमार सिंह का गांव के बाहर बाजार में मकान है। इस मकान में ही दोनों भाई आटा चक्की चलाते है। शुक्रवार की देर रात लगभग 10 बजे तीन बाइक सवार से छह लोग आटा चक्की पर पहुंचे और दोनों भाईयों से गांव निवासी शिव सिंह के बारे में पूछताछ करने लगे। दोनों भाईयों ने शिव सिंह के बारे में कुछ भी जानकारी होने से इंकार किया तो बदमाशों ने दोनों भाईयों को पीटना शुरू कर दिया। दहशत फैलाने की नियत से हवाई फायरिंग भी किया। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग जब तक एकत्र होते तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित मोहन सिंह व पप्पू सिंह ने रात में ही इमिलिया चौकी पर घटना की सूचना दिया। चौकी प्रभारी ने रात में ही मौके पर जांच पड़ताल किया और फायरिंग की घटना से इंकार किया। शुक्रवार को दोनों भाई जीयनपुर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल के न होने के चलते दिन भर थाने पर ही बैठे रह गए। शनिवार की देर शाम तक तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें