फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर थानों पर होगा महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। थानों पर आने वाले वादकारियों के लिए अब विशेष व्यवस्था होगी। महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा तो वहीं आगंतुकों के लिए कक्ष भी बनाया जाएगा। ऐसा फरमान शासन से जारी हो चुका है। इसके तहत एक रिसेप्शन काउंटन स्थापित किया जाएगा, जिस पर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में दो महिला आरक्षियों की तैनाती रहेगी। इस काउंटर पर पहुंच कर कोई भी वादकारी अपनी सारी समस्या बना कर उसका निदान करा सकता है। महिलाओं को अपनी बात कहने में इस काउंटर पर काफी आसानी होगी।
विज्ञापन

थानों पर पहुंचने वाले काफी संख्या में वादकारी खास तौर से महिलाएं अपनी समस्या किससे कहे, इसके लेकर परेशान होते है। यदि वादकारी महिला हो तो उसके समक्ष अपनी समस्या कहने को लेकर काफी परेशानी होती है। जिसे देखते हुए शासन ने थानों पर महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष की स्थापना का निर्देश दिया है। जहां एक रिसेप्शन काउंटर बनाया जाएगा। जिस पर दो महिला आरक्षियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में होगा। शासन के निर्देश के क्रम में जिन आरक्षियों की तैनाती की जाएगी वह व्यवहार कुशल व मृदुभाषी होगी। उसे प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। जो आगंतुक कक्ष बनाया जायेगा वह शीशायुक्त परदर्शी होगा और उसमें बिजली, पंखा व पानी की व्यवस्था होगी। कक्ष में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी तो वहीं सीसी टीवी कैमरा भी लगा होगा। इसके साथ एक कर्मचारी की तैनाती होगी जो वादकारियों को पानी आदि पिलायेगा। इतना ही नहीं वादकारी को शिकायत लिखने के लिए स्टेशनरी की भी व्यवस्था इस आगंतुक कक्ष में होगी। आगंतुक कक्ष थाने के प्रभारी के अधीन होगा और क्षेत्राधिकारी हर 15 दिन पर इसकी समीक्षा करेंगे।
0000000000000000000
पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होगा रिसेप्शन काउंटर
आजमगढ़। थानों में स्थापित होने वाले महिला हेल्प डेस्क व आगंतुक कक्ष का रिसेप्शन पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत होगा। प्रशिक्षति महिला आरक्षियों द्वारा संचालित किया जायेगा। कंप्यूटर में जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों, डीएम, एसपी, सीडीओ, सीआरओ, एडीएम, एसडीएम आदि के नंबर फीड रहेंगे। कमिश्नरी मुख्यालय होने पर पर मंडलायुक्त, डीआईजी आदि के नंबर भी फीड रहेंगे। इतना ही नहीं थाने पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों के बीटवार नाम व मोबाइल नंबर भी अंकित रहेंगे। गांव वार हल्का इंचार्ज, बीट इंचाज, ग्राम प्रधान आदि के नंबर भी कंप्यूटर में फीड रहेंगे। थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सीएचसी-पीएचसी के डॉक्टरों के नाम व नंबर के साथ ही प्रमुख प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों के नाम व नंबर भी कंप्यूटर में फीड रहेंगे।
विज्ञापन

00000000000000000000
रिसेप्शन पर ही अडेंड किया जाएगा हर वादकारी
आजमगढ़। थाने पर आने वाला हर आगंतुक व वादकारी सबसे पहले रिसेप्शन पर ही नियुक्त कर्मचारी द्वारा अटेंड किया जाएगा। कर्मचारी वादकारी का पूरा विवरण कंप्यूटर पर फीड करेगा। शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र स्कैन कर फोल्डर में सुरक्षित रखे जाएगे और प्रत्येक प्रार्थना पत्र का टोकन नंबर होगा। जो शिकायतकर्ता व जांच अधिकारी को दिया जायेगा। शिकायकर्ता को शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्ति की रसीद भी दी जाएगी ताकि थाने पर हुई शिकायत को इधर-उधर नहीं किया जा सके।
0000000000000000000
शासन के निर्देशानुसार महिला हेल्प डेस्क की स्थापना हर थानों पर सुनिश्चित कर दी गई है। आगंतुक कक्ष कुछ थानों पर पहले से उपलब्ध है। जहां नहीं उपलब्ध है वहां भी व्यवस्था का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया जा चुका है। तत्काल में आगंतुक कक्ष बनाना संभव नहीं है, फिर भी जो भी जगह थानों पर उपलब्ध है वहां आगंतुक कक्ष स्थापित कराने का निर्देश दिया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप हर कवायद कराई जा रही है।
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें