आजमगढ़। पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजनम गुट) ने बुधवार की शाम रैदोपुर गांधी प्रतिमा से कैंडिल मार्च निकाला। जो विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां शिक्षकों ने नई पेंशन योजना का पुतला फूंका।
कैंडिल जुलूस जिलाध्यक्ष इरफान अहमद के नेतृत्व में रैदोपुर कालोनी स्थित गांधी प्रतिमा से निकली। इस दौरान शिक्षक नई पेंशन योजना वापस लो आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस गांधी तिराहा से निकलकर एसपी कार्यालय पुराना कलेक्ट्रेट होते हुए रिक्शा स्टैंड कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंचा। जहां शिक्षकों ने नई पेंशन योजना का पुतला फूंका। इस दौरान शिक्षकों ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि पुरानी पेंशन योजना बहाली नहीं हुई तो इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह, जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, वीरेंद्र ङ्क्षसह, अतुल कुमार ङ्क्षसह आदि शिक्षक शामिल थे।