फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार की दोपहर पांच वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने तलाश की तो उसका शव कुएं से बरामद हुआ। मासूम अपनी माता और पिता का इकलौता संतान था।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी प्रदीप निषाद का पांच वर्षीय इकलौता पुत्र कार्तिकेय दोपहर में घर से थोड़ी दूर पर खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। परिजन आसपास के घरों में जाकर पता लगाया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजन कुएं में झांककर देखा तो कार्तिकेय पानी में उतरा रहा था। उसे पानी में उतराया देख परिजन शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग आनन-फानन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाले। परिजन उसे लेकर भागते हुए अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने कार्तिकेय को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृत के घर कोहराम मचा हुआ है। कार्तिकेय अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। ग्रामीणों का आरोप है की बगल में एक पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमें डीजे तेजी से बज रहा था। जिससे बालक घबराकर कुएं में गिर पड़ा। कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण किसी का ध्यान उस तरफ नहीं गया। मृत कार्तिकेय के पिता प्रदीप दिल्ली में रहकर काम करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। उनके आने के बाद ही बच्चे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें