फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीया मासूम संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में पांच वर्षीया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मासूम बच्ची खेलते समय आरोपी पड़ोसी के घर चली गई थी और उसने बच्ची के साथ कुकर्म कर डाला। घटना बीते शनिवार की है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पांच वर्षीया मासूम बच्ची शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते पड़ोसी विनोद यादव के घर चली गई। बच्ची को अकेला पा कर विनोद की नियत खराब हो गई और उसने बच्ची के साथ कुकर्म कर डाला। बच्ची की चीख पुकार सुनने पर जब तक परिजन वहां पहुंचते तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मां बच्ची को लेकर थाने पर पहुंची और नामजद तहरीर दी। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर विनोद को रानी की सराय बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें