फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य स्तरीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी आजमगढ़ की पांच खिलाड़ी

विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खेलतीं महिला ​खिलाड़ी। श्रोत-खेल विभाग
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से 24 और 25 अगस्त को प्रयागराज में राज्य स्तरीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें मऊ व बलिया जिलों के खिलाड़ियों के शामिल नहीं होने के चलते आजमगढ़ की पांच खिलाड़ियों को चयनित किया गया। ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ऋषिका यादव, वंशिका सोनी, सौरमी सिंह, तनुजा राठौर और ओमसी बरनवाल ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर जगह बनाई है।
बृहस्पतिवार को हुए मंडलीय ट्रायल में भी खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, कोर्ट कवरेज, शॉट चयन और मैच प्रदर्शन को परखा गया। बैडमिंटन प्रशिक्षक करन श्रीवास्तव ने एक-एक खिलाड़ी पर गहन नजर रखी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि स्टेडियम में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में मऊ और बलिया की कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं पहुंची थीं।
विज्ञापन

इसके चलते आजमगढ़ की पांच खिलाड़ियों को मंडलीय टीम के लिए चयनित कर लिया गया है। इन सभी खिलाड़ियों की राज्य प्रतियोगिता में रवाना होने से पूर्व विधिवत प्रैक्टिस कराई जाएगी, ताकि बड़े मैचों का दबाव वे खिलाड़ी आसानी से झेल सकें। उम्मीद जताई कि पांचों खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में स्थान बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें