फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए पांच सचल दस्ता गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पांच सचल दल बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक अतिरिक्त व्यवस्थापक की भी तैनाती होगी। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक सहायता प्राप्त या राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से होंगे। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में केंद्रों पर परीक्षा होगी। इन्हीं की देखरेख में प्रश्नपत्र का वितरण होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 279 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में 177835 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 96625 तो इंटर के 81210 विद्यार्थी हैं। बोर्ड परीक्षा की तिथि 24 मार्च घोषित होने के बाद परीक्षा के तैयारी तेज हो गई है। पांच सचल दस्ता का गठन किया गया है। विभाग की तरफ से गठित सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, वित्त एवं लेखाधिकारी (मा.शिक्षा) व राजकीय इंटर कालेज जोकहरा के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सचल दस्ता का गठन किया गया है। प्रत्येक सचल दस्ता पांच सदस्यीय होगा जो परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि सभी टीमें पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह छह बजे रवाना होंगी। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र का यदि गेट बंद पाया जाता है तो केंद्र व्यवस्थापक को दोषी माना जाएगा।
-
टीम में सहायक के तौर पर इन्हें किया शामिल
आजमगढ़। सचल दल प्रभारी डा. पीके उपाध्याय की टीम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता वीरेंद्र प्रताप, प्रवक्ता देवव्रत साहू, राजकीय बालिका इंटर कालेज की सहायक अध्यापक प्रियंका बरनवाल व दो आर्म गार्ड शामिल होंगे। वहीं दूसरी टीम के प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह के साथ प्रवक्ता चंद्रशेखर, निरूपमा गुप्ता, सहायक अध्यापक संजय कुमार व दो आर्म गार्ड। तीसरी टीम के प्रभारी सह जिला विद्यालय निरीक्षक राम आसरे यादव के नेतृत्व में प्रवक्ता सत्येंद्र प्रसाद, सहायक अध्यापक सरिता राय, जयकरन यादव व दो आर्म गार्ड। चौथे टीम के प्रभारी वित्त एवं लेखाधिकारी यादव सुनील कुमार भारत के साथ प्रवक्ता आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डा. भावना मिश्र, सहायक अध्यापक संदीप कुमार सिंह और दो आर्म गार्ड व पांचवीं सचल दल टीम के प्रभारी राजकीय इंटर कालेज जोकहरा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव के साथ प्रधानाध्यापक राजकीय उ.मा.वि. रैसिंहपुर कल्पनाथ यादव, प्रवक्ता महेंद्र कुमार यादव, अमिता मिश्रा राजकीय बालिका इंटर कालेज व दो आर्म गार्ड शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें