फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच की हुई मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में पांच की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सरायमीर/अंबारी संवाददाता के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी 48 वर्षीय मंता प्रजापति पुत्र स्व. रामनवल शुक्रवार की सुबह साइकिल से मजदूरी करने सरायमीर जा रहा था। सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव स्थित नहर पुलिया के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वह गंभीररुप से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए फूलपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था।
जहानागंज संवाददाता के अनुसार थाना के कारीसात गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम मजदूरी कर घर लौट रहें साइकिल सवार जगपत गोंड (55) पुत्र चनक गोंड बाइक की चपेट में आकर घायल हुआ। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो पुत्र व पांच पुत्रियों का पिता था। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार अतरौलिया थाना के धर्मशाला के पास स्कार्पियों की चपेट में आकर 75 वर्षीया मलावती पत्नी शिवनाथ निवासीनी पोखरपुर जयरामपुर थाना अतरौलिया की मौत हो गई। मृतका पांच पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। इसी क्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर निवासी 65 वर्षीय रामवृक्ष पुत्र अगडु घर के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान आटो ने उन्हें धक्का मार दिया। परिजन उन्हें तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए जहां दो घंटे बाद रामवृक्ष की मौत हो गई। मृतक दो पुत्रों के पिता थे। वहीं कप्तानगंज थाना के रानीपुर में हुए सड़क हादसे में अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत कोहड़ा पांडेय गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद यादव पुत्र उमाशंकर की मौत हो गई। मृतक चार पुत्रियों का पिता था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने सभी के शव पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। वहीं परिजनों तक घटना की सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें