फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ईनामियां समेत पांच शतिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो 25 हजार के इनामी अपराधियों के साथ पांच शातिर बदमाशों को पिस्टल, तमंचा व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम द्वितीय शनिवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश सलीम व अबू तलहा अपने कुछ साथियों के साथ रजादेपुर चौराहे से अजमतगढ़ जाने वाले मार्ग पर हरिजन बस्ती के पास स्थित पुलिया पर मौजूद है। पुलिस व स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कर पुलिया पर मौजूद एक युवक ने फायर कर दिया। पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को मौके से पकड़ लिया। जिसमें दो 25-25 हजार के इनामी बदमाश सलीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर, अबु तलहा पुत्र फैसल निवासी बिलरियागंज देहात के अलावा विवेक सिंह उर्फ मिन्टू पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी हुसेपुर थाना महाराजगंज, अभिषेक राय पुत्र कमलेश राय निवासी टड़वा श्रीराम थाना उरूवा बाजार जनपद गोरखपुर व अफजाल अहमद उर्फ सोनू पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी असिफगंज तकिया थाना शहर कोतवाली शामिल रहे। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन तमंचा, चोरी की एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें