फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच युवक हरदोई में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले पांच युवकों को हरदोई जिले की पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार कर उनके पास से 23 पिस्टल, 23 मैग्जीन आदि बरामद की है। पुलिस के मुताबिक यह लोग मध्य प्रदेश में तैयार होने वाले अवैध असलहों की पूर्वांचल के जरुरतमंद लोगों को कम दाम में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

हरदोई जिले के संडिला थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव के मुताबिक गिरफ्तार किए जाने वालों में तरवां थाने के मठिया गांव निवासी सौरभ यादव, निजामाबाद थाने के डुबकी गांव निवासी केहर सिंह यादव, महराजगंज थाने के जमीलपुर गांव निवासी सद्दाम हुसैन, जीयनपुर कोतवाली के पूनापार बड़ा गांव निवासी गौरव मिश्रा का नाम शामिल है। प्रभारी निरीक्षक संडिला के मुताबिक यह सभी आरोपी मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में तैयार होने वाले अवैध असलहों को वहां से कम दाम में लाकर जरुरतमंद लोगों को सप्लाई करते हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक इस प्रकार का मामला उजागर होने पर संडिला थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को जांच सौंपी गई। पुलिस गहन जांच पड़ताल के बाद अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से 23 पिस्टल, 23 मैग्जीन आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें