फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नदी में मछलियां छोड़ी गईं, पर्यावरण संरक्षण के लिए बताया महत्वपूर्ण

विज्ञापन
महावीर घाट पर तमसा में मछली छोड़ते हुए। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
जिले के सिधारी स्थित महावीर घाट के पुराने पुल पर बृहस्पतिवार को मत्स्य विभाग ने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नदी में मछलियां छोड़ी गईं।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य विभाग) शाहिद जमाल, भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू, जयनाथ सिंह और निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रभान निषाद ने मछलियां छोड़ीं। अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने इसे पर्यावरण संरक्षण और मत्स्य संसाधनों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
शाहिद जमाल ने कहा कि सरकार मत्स्य पालन और मत्स्य संपदा के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य लोगों को लाभान्वित करना और मत्स्य क्षेत्र को बढ़ावा देना है। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि यह पहल सराहनीय है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें