फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहले पद और जाति पूछी...फिर पीट दिया

विज्ञापन
घायल अवर अभियंता। संवाद
विज्ञापन
बिलरियागंज। उपकेंद्र बिलरियागंज में तैनात अवर अभियंता सहदेव राम ने बृहस्पतिवार को थाने में दो नामजद साहिल राय, प्रांजल राय सहित चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेई ने इन पर मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंजं में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह उपकेंद्र जा रहे थे। उपकेंद्र के थोड़ा पहले रास्ते में आधा दर्जन लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। पहले पद पूछा इसके बाद जाति की जानकारी होने पर सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। इससे चेहरे पर चोटें आईं और सूजन आ गई। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। जेई का कहना है कि घटना से सरकारी कार्य भी प्रभावित हुआ।



थानाध्यक्ष बिलरियागंज अमित मिश्रा ने कहा कि बिजली कटौती को लेकर विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर दो नामजद साहिल राय, प्रांजल राय सहित चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें