फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र से पहले पूरा करें निर्माण

Thu, 15 Oct 2015 12:00 AM IST
आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड सठियांव के हो रहे निर्माण का निरीक्षण करने बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव चीनी उद्योग और गन्ना विकास के राहुल भटनागर पहुंचे। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और पेराई सत्र से पूर्व निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, मिल में किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप रात-दिन कार्य करके हर हाल में मिल के पेराई सत्र 2015-16 को 15 मार्च 2016 तक शुरू कराएं। प्रमुख सचिव के साथ जिलाधिकारी सुहास एलवाई, उप्र सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक डा. बीके यादव, चीनी मिल सठियांव के प्रधान प्रबंधक एएस पोरस और कार्यदायी संस्था के बिजनेस हेड शुगर संजय अवस्थी सहित नेशनल फेडरेशन चीनी मिल संघ व चीनी मिल सठियांव के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उधर, मिल में शरद कालीन गन्ने की बोआई को बढ़ावा देने के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन  किया गया। गन्ना शोध केंद्र कुशीनगर के वैज्ञानिकों ने  किसानों को उन्नतशील गन्ने की खेती के विषय पर विस्तार से बताया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव राहुल भटनागर ने बताया कि किसानों के गन्ने की पर्ची का भुगतान शत-प्रतिशत कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से गन्ने की बोआई अधिक से अधिक करने पर बल दिया। कहा कि जितनी अधिक गन्ने की पैदावार होगी उतना ही मिल को गन्ना मिलेगा और किसानों को काफी आमदनी होगी। इसलिए गन्ने की पैदावार अधिक करें।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि सठियांव चीनी मिल के आस पास लो वोल्टेज की समस्या है जिससे निजात के लिए संबंधित अधिकारियों केे निर्देश दिया गया है। बताया कि सठियांव चौराहे से चीनी मिल तक सड़कों के अतिक्रमण को हटा कर सड़क चौड़ी की जाएगी।

इसके अलावा जो भी समस्याएं आएंगी उन्हें दूर किया जाएगा।  
इस अवसर पर डा. शर्मा निदेशक गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर, रामकेश सिंह यादव,  डा. पाठक,  सुल्तान अहमद,  मिठाई लाल यादव, डा. एके पांडेय और गेंदासिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें