फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग, दूल्हे का ममेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के बहराकोठी गांव में मंगलवार की रात एक शादी समारोह के दौरान जयमाल कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की गई। इसमें दूल्हे के ममेरे भाई को गोली लगी और वह घायल हो गया। गोली उसके बाएं हाथ में लगी है। घटना के बाद बरात में अफरातफरी मच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के हासापुर गांव निवासी रामदीन राम के पुत्र दीपचंद की बरात मंगलवार को क्षेत्र के बहराकोठी गांव में स्व. शिवप्रसाद के घर गई थी। उस बरात में अंबेडकर नगर जनपद के मसोढा कटका गांव निवासी एवं दूल्हे दीपचंद का ममेरा भाई रामउजागिर भी शामिल थे। रात करीब 1.30 बजे जयमाल हो रहा था। सभी लोग वर-वधु को आशीर्वाद दे रहे थे कि इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इसमें आशीर्वाद देने पहुंचे रामउजागिर के हाथ में गोली लग गई। उन्हें तत्काल सीएचसी अहरौला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल के पुत्र संतोष ने अहरौला थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि वीडियो कैमरा बंद कराकर शिवदत्त व दो अन्य लोगों ने हर्ष फायरिंग की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें