फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जान से मारने के लिए चढ़ा दी युवक पर कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ पर 11-12 मई की रात करीब 12.40 बजे जान से मारने के लिए एक युवक पर कुछ लोगों ने कार चढ़ा दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बागेश्वर नगर मोहल्ला निवासी अमरजीत कुमार मल्ल एडवोकेट ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका भाई मान सिंह अपने मित्र गोकुल वर्मा की शादी से मंझगावा कोठिया शहिदवारा से लौट रहे थे। बवाली मोड़ पर पहुंचने पर हीरापट्टी निवासी अंकित सिंह उर्फ गब्बर सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति ने चार पहिया वाहन मान सिंह को कुचलने की कोशिश की। गाड़ी का अगला पहिया मान सिंह के पैर और पिछला पहिया पेट पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि दो युवकों के बीच गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष से अंकित ने जान मारने की नीयत से मान सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें