फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के क्लिनिक पर रात में की फायरिंग, सुबह फोन कर मांगी 10 लाख रंगदारी, मचा हड़कंप

Sat, 29 May 2021 07:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर कस्बा में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे एक चिकित्सक पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग किया। वहीं शनिवार की सुबह फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी का फोन आने के बाद डॉक्टर व परिवार में हड़कंप मच गया है। घटना के बाबत डॉक्टर ने थाने पर तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत सैदखानपुर गांव निवासी कोमल यादव पुत्र विद्यासागर प्राइवेट चिकित्सक है। वह मेहनाजपुर में अपनी क्लीनिक खोल रखे हैं। बीते 17 सालों से वो यहीं रह कर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। शुक्रवार की रात साढ़े वह अपने क्लीनिक पर मौजूद थे और किसी मरीज को देख रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और अस्पताल के बाहर फायरिंग कर फरार हो गए। गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली क्लीनिक के शीशे पर लगी। 

शनिवार की सुबह डॉक्टर के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए कहा कि अभी अस्पताल के बाहर गोली चली है। पैसा नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे। इसके बाद से डॉक्टर दहशत में है। शनिवार को फोन आने के बाद डॉक्टर थाने पर पहुंच कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दिया। इस बाबत एसओ मेहनाजपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें