फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की मड़ई में लगी आग, चार पशुओं की जलने से हुई मौत

विज्ञापन
देवगांव कोतवाली के मसीरपुर में मंडई में लगी आग से चलकर राख सामान। लोगों की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव निवासी दो लोगों के रिहाइशी मड़ई में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध हाल में आग लग गई। इस अगलगी में चार पशुओं की जलकर मौत हो गई। वहीं एक भैंस झुलस गई। मड़ई में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव के लोग बड़ी मुश्किल से आग की इस घटना पर काबू पाए।
विज्ञापन

पीड़ितों में छोटेलाल सरोज और नंदलाल शामिल हैं। दोनों देवगांव कोतवाली के मसीरपुर गांव के रहने वाले हैं। शुक्रवार की दोपहर इनके मड़ई में आग लग जाने से छोटेलाल की दो गाय, एक बछिया, एक बकरा जलकर मर गया। वहीं भीतर रखे गए हजारों रुपये के सामान जल गए। जबकि नंदलाल की भैंस गंभीर रुप से झुलस गई। साथ ही मड़ई में रखा गया हजारों रुपये मूल्य का सामान और राशन आदि जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार लालगंज अनिल कुमार पाठक मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें