फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में आतिशबाजी से लगी आग

Sat, 06 Jun 2015 11:56 PM IST
संवाददाता तहबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नवापुरा गांव में शुक्रवार की रात बारात में हो रही आतिशबाजी से एक मड़ई और पक्के मकान में आग लग गई। घटना से नाराज गांव के लोगों ने बारातियों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में कई लोग चोटिल हुए हैं। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ज्यादातर बाराती रात को ही फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। खबर लिके जाने तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी।  
विज्ञापन

तहबरपुर थाने के नवापुरा गांव निवासी शंकर यादव की पुत्री शशिकला की शादी निजामाबाद थाने के चंदाभारी गांव निवासी नंदलाल यादव के बेटे सुनील से तय थी। शुक्रवार की रात बारात शंकर यादव के घर पहुंची। द्वारपूजा के समय आतिशबाजी हो रही थी। इसी दौरान एक पटाखा गांव के दूधनाथ यादव की मड़ई में जा गिरा। इससे मड़ई में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग नेे दूधनाथ के पक्के मकान को भी अपनी आगोश में ले लिया। दूधनाथ घर पर ही सिलाई कढ़ाई का काम करतेेेे थे। आग की वजह से गृहस्थी के सामान के साथ ही ग्राहकों के कपड़े आदि भी जलकर नष्ट हो गए। गांव वालों के आग पर काबू करने तक सामान जल चुका था।
घर में आग लगने से आक्रोशित दूधनाथ के परिवार वालों ने आसपास केे लोगों के साथ लाठी-डंडे से बारातियों पर हमला बोल दिया। हमले में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। एसओ तहबरपुर आरके सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। घटना के बाद ज्यादातर बाराती रात को ही वापस लौट गए। घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें