फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

' दलितों का बसपा सेे हो चुका है मोहभंग '

Sat, 06 Jun 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा विधानसभा 2017 का चुनाव दलितों को साथ लेकर लड़ेगी। दलित मतदाताओं के बीच पैठ बनाने और भाजपा को पटकनी देने की मुहिम के तहत समाजवादी पार्टी सघन जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसी कड़ी में 21 जून को सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में अनुसूचित जाति का सम्मेलन होगा।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने यह जानकारी दी। कार्यकर्ताओं से कहा कि विगत दिनों सम्पन्न हुए उप चुनावों में यह बात साफ हो चुकी है कि दलितों का बसपा से मोहभंग हो चुका है और वह सांप्रदायिकता और यथास्थितिवादी भाजपा को रोकने लिए जगह-जगह समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने जनपद के दसों विधानसभा क्षेत्रों की बूथ कमेटियों का गठन करके विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष 25 जून तक जिला पार्टी के पास जमा कर दिए जाने को कहा है।

कारागार मंत्री बलराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों और नौजवानों की राजनीति को धुरी मानती है। मुलायम सिंह यादव नौजवानों को आगे बढ़ाने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि बसपा से जहां दलितों का मोहभंग हुआ है, वहीं भाजपा को जनता झूठों की जमात मानती है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि जनपद को नेताजी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभारी होना चाहिए क्योंकि उन्होंने रामदर्शन यादव और नफीस अहमद को राज्यमंत्री बनाकर जिले का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि होता है और संगठन के बिना चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। बैठक में विधायक डा. संग्राम यादव, अभयनरायन पटेल, आलमबदी आजमी, पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, नंद किशोर यादव, रामदर्शन यादव, भोला पासवान, कल्पनाथ पासवान, हाजी मुबीन आदि शामिल रहे। संचालन हरि प्रसाद दूबे ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें