फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 बीघा गेहूं की फसल राख

Wed, 06 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
आग से फसल जली
विज्ञापन
फूलपुर, अतरौलिया, जीयनपुर, सरायमीर और बरदह थाना क्षेत्र में मंगलवार को आग से दो रिहायशी झोपड़ियां और 19 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। छोटे किसानों के सामने अब संकट की िस्‍थति आ गई है।
विज्ञापन


अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी उमाशंकर चौरसिया के खेत में मंगलवार दोपहर किसी ने जलती बीड़ी फेंक दी। इससे पहले सरपत में आग लगी। इसके बाद गेहूं के खेत में पकड़ ली। लोग जब तक इस घटना पर काबू पाते कि उमाशंकर की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार अतरौलिया थाने के करसड़ा गांव में मंगलवार की दोपहर शार्टसर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। घटना में करसड़ा गांव के केशव मिश्रा की 12 विस्वा, रामधारी की 12 विस्वा, अशोक कुमार की 15 विस्वा, अनारी देवी की 15 विस्वा और सोनू वर्मा की पांच विस्वा की फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है, जिसका तार ढीला हो चुका है। इसे दुरुस्त करने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसी का परिणाम रहा कि फसल जलकर नष्ट हो गई। मार्टिनगंज संवाददाता के अनुसार बरदह थाने के महुजा नेवादा गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी स्व. रामचंदर घर के पास 70 बोझ गेहूं मड़ाई के लिए रखी थी। मंगलवार सुबह अबूझ हाल में गेहूं के बोझ में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि वह दो रिहायशी झोपड़ियां भी जद में आ गईं।

मालटारी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव निवासी श्रीराम यादव के खेत में मंगलवार सुबह शार्टसर्किट से आग लगने से 12 विस्वा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सरायमीर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव में मंगलवार को शार्टसर्किट से आग लगने से दस बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

शजाउद्दीन, फहीम, एमादुद्दीन, बदरुज्जमां, कलीम, काशिफ, अली सज्जाद, शकील, अजीजुर्रहमान, फैयाज, रफीउद्दीन आदि की फसल जली है। गांव वालों ने बताया कि मंगलवार को दिन में तीन बजे बिजली आई तो खेतों के ऊपर से गुजर रहे तारों में शार्टसर्किट हुआ। नीचे चिंगारी गिरी और आग लग गई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें