फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में धधक रही आग, निकल रहा धुआं घोंट रहा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोक के बावजूद नगर पालिका फिर से नरौली पुल के पास कचरा गिरा रहा है। उसमें आग भी लगा दी गई है। उससे निकलने वाले जहरीले धुएं से आसपास के इलाके में सांस लेना दूभर हो जाता है। यहां तक की रास्ते से गुजरने वालों को भी मुंह ढंकना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए बड़े-बड़े कूडे़दान, ट्रालियां खरीद ली गईं हैं। कचरा उठाने के लिए वाहन भी हैं। नगर पालिका अब तक कचरे के प्रबंधन का इंतजाम नहीं कर पाया है। मझागांवा में डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है। नगर से प्रतिदिन निकलने वाले सौ टन से अधिक कूड़े को पहले पुरानी जेल के पास एकत्रित किया जाता है। वहां से उसे ढोकर मझागांवा ले जाया जाता है। वहां कचरे का पहाड़ खड़ा होता जा रहा है क्योंकि उसके निस्तारण का कोई बंदोबस्त नहीं है। ढुलाई से बचने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी इन दिनों नरौली पुल के पास ही कचरा डंप कर रहे हैं। इसमें इन दिनों आग लगा दी गई है। वहां से निकलने वाले धुएं से वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। नरौली के आसपास रहने वाले की तो सांस ही सांसत में है। यह स्थिति तब है जबकि जिला प्रशासन ने नदी के किनारे कहीं भी कूड़ा गिराने पर रोक लगाई है और कूड़ा जलाने पर भी रोक है। मगर नगर पालिका की करस्तानी से लोगों की सांस के साथ-साथ नदी पर भी संकट पैदा हो गया है।
मामले की जांच कराई जाएगी। नगर पालिका के कर्मचारी यदि नदी किनारे कूड़ा गिरा रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। कचरे में आग लगाने तो सरासर अनुचित है। -राजेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें