फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : किराना की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 30 Oct 2024 07:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : किराना की दुकान में आग लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ दमकल दस्ता भी पहुंच गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदार के अनुसार, 10-12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मी और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के पर्व को लेकर जहां हर कोई तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, बुधवार की देर शाम नगर पालिका स्थित एक किराना की गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन




नगर के निशांत प्रकाश बरनवाल का नगर पालिका क्षेत्र में किराने के सामानों का गोदाम था। जिसमें उनके द्वारा किराने के सामानों को रखा जाता था। बुधवार की देर शाम अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में गोदाम मालिक निशांत प्रकाश बरनवाल ने बताया कि इस घटना में उनका 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें