फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
अहरौला के पकड़ी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर हाउस में लगी आग को बुझाने में जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। पकड़ी बाजार में बुधवार की रात 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से एक फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना के समय दुकान बंद कर दुकानदार घर जा चुका था।
विज्ञापन

नन्हूसाह (सिपाह) गांव निवासी हरिकेश यादव ने बताया कि पकड़ी बाजार में उसकी फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान किराये के मकान में संचालित थी। बुधवार की रात दुकान बंद होने के कुछ देर बाद अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने सूचना दी तो तत्काल दुकान पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक हरिकेश यादव ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि रात में ही मौके पर पहुंचकर नुकसान का प्राथमिक आकलन किया गया है। संबंधित लेखपाल को रिपोर्ट भेज दी गई है, जो विस्तृत क्षति रिपोर्ट तहसील में प्रस्तुत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें