फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंक ही नहीं, सोच और व्यक्तित्व भी तय करते हैं भविष्य

विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से अमर शहीद इंटर कालेज में आयोजित नई दिशा कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रानी की सराय। अमर शहीद इंटर कॉलेज ईश्वरपुर में बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम नई दिशा, भविष्य की ओर पहला कदम ने छात्रों को नई सोच और दिशा देने का कार्य किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह समझाना था कि जीवन में सफलता केवल परीक्षा के अंकों पर निर्भर नहीं होती, बल्कि सही दृष्टिकोण, निरंतर मेहनत और अटूट आत्मविश्वास भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कैप्टन डॉ. मनीष तिवारी ने छात्र-छात्राओं से एक घंटे तक संवाद किया। इस दौरान प्रत्येक छात्र-छात्राओं के सवालों का उचित जवाब दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ेगी, इसलिए अभी से गंभीरता के साथ तैयारी करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केवल प्रतिशत या परसेंटाइल ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, चरित्र और विचार भी सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं। अधिकांश छात्राओं से इंटर के बाद नर्सिंग क्षेत्र में जाने की इच्छा जताई।
इस पर डॉ. तिवारी ने उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र के अन्य विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी। अतिथियों ने हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड के आने वाले रिजल्ट पर सफलता की शुभकामना दी। कॉलेज के प्रबंधक रामसिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर सही दिशा में आगे बढ़ने की सीख देते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीसहाय यादव, अध्यापक प्रताप यादव, अजय कुमार यादव, चंद्रेश कुमार, छत्रधारी, मनीष विश्वकर्मा, लवकुश यादव, नैनी गुप्ता, प्रीति यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें