अंडरग्राउंड केबल के पैनल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के एलवल पुलिस चौकी से मात्र कुछ कदम की दूरी पर विद्युत पोल पर लगे अंडरग्राउंड विद्युत कैबिनेट में रविवार सुबह शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी मगर कोई मदद नहीं मिली। राहगीर जय श्री यादव सहित अन्य लोगों ने बालू-आदि फेंककर आग पर काबू पाया। चौकी के दरोगा ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।
पोल के नीचे की आग तो हाथों से बालू फेंक कर किसी तरह से बुझा दिया गया। लेकिन ऊपर लगी आग बुझाने में कठिनाई आ रही थी। एक ऑटो चालक ने साहस दिखाते हुए पोल के बिल्कुल सामने अपना वाहन खड़ा किया और उसकी छत पर चढ़कर बालू फेंककर आग को बुझाया गया।
इस बीच बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से फोन पर संपर्क किया गया। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। फिर आस-पास के लोग पावर हाउस गए और बिजली कटवाया। लेकिन तब तक आग पूरी तरह से बुझा दी गई थी।