फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एसीएमओ के निरीक्षण में बंद मिला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। विकास खंड सठियांव क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र शाहगढ़ व समेंदा के साथ ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विलेज हेल्थ न्यूट्रीशन डे का एसीएमओ डाॅ. उमाशरण पांडेय ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। हेल्थ वेलनेस केंद्र समेंदा बंद पाया गया। सीएचओ सुनील सिंह का एक सप्ताह का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र शाहगढ़ में एसीएमओ डाॅ. उमाशरण पांडेय ने उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर गर्भवती महिलाओं व जीरो से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण और अन्य दी जाने वाली सुविधाओं का हाल जाना। जांच में हेल्थ एंड वेलनेस केन्द्र समेंदा बंद पाया गया। वहीं मोहब्बतपुर, सठियांव गांव में संचालित विलेज हेल्थ न्यूट्रीशन डे का भी निरीक्षण किया। गांव में शनिवार का टीकाकरण कार्यक्रम विशेष रूप से होता है। जांच के दौरान ओआरएस घोल, अंतरा, बीपी मशीन और दवा के न होने पर तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश सठियांव प्रभारी को दिया। जबकि समेंदा केन्द्र बंद मिलने पर वहां के सीएचओ डाॅक्टर सुनील सिंह का पूरे एक सप्ताह का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस अवसर पर वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन के मानीटर अरूण कुमार राय, परिवार कल्याण के बबलू यादव, अंतिमा सिंह सहित आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें