फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : शार्ट सर्किट से आग लगी आग, आठ दुकानें जली, नकदी समेत 10 लाख का नुकसान, तीन घंटे बाद काबू पाया

Thu, 27 Feb 2025 05:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जीयनपुर कोतवाली के मनिकाडीह बाजार में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब आठ दुकाने धू-धू कर जलने लगी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पर लिया गया और बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। घटना में करीब दस लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद मौके पर बचे सामान को समेटते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार में स्थित मिठाई की दुकान सहित आठ दुकानों में बुधवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस अगलगी में नकदी समेत करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह निवासी राजू प्रजापति की मिठाई की दुकान है। बुधवार की रात करीब 1.30 बजे आग लगने से मिष्ठान की दुकान मेंं आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि गैस सिलेंडर फट गया। इससे आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस दौरान राजू प्रजापति के दुकान में रखे 18 हजार रुपये नकद, फ्रीजर, फ्रिज, गुमटी, मढ़ई 65 हजार रुपये का रखा कोल्ड ड्रिंक, आलमारी, डालडा, तेल, घी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। इससे करीब चार लाख की क्षति हुई है। वहीं, बगल में सटी राजेश प्रजापति के मिठाई की भी दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन


जिसमें रखा 50 हजार नकद व अन्य सामान जलकर राख हो गए। दुकान में सोए राजेश प्रजापति, उनकी पत्नी प्रमिला और पुत्री रोशनी भी सोई थी, किसी तरह से बाहर निकल अपनी जान बचाई। भीम चौरसिया के पान की दुकान में आग लगने से एक हजार रुपये व गुमटी जलकर राख हो गया।

बहादुर कन्नौजिया के दुकान में आग लगने से गुमटी जलकर राख हो गई। रामचंद्र मोची की गुमटी में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राजेंद्र प्रजापति और रविंद्र प्रजापति की गुमटी में आग लग गई। नगीना चौरसिया के भी पान की दुकान में आग लग गई जिसमें रखा नकदी सहित हजारों रुपये का सामान जल गया।

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए टुल्लू पंप, हैंड पंप, बाल्टी और अन्य पात्रों से आग बुझाई गई। वहीं, परिजन भी रोते बिलखते नजर आए। मौके पर पहुंचकर लेखपाल व एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने जायजा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें