फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शॉर्ट सर्किट से तीन भाइयों के घर में लगी आग, गोवंश और बकरियां मरीं; परिवार में मची चीख-पुकार

Thu, 30 Apr 2026 09:45 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में शॉर्ट सर्किट से तीन भाइयों के घर में आग लगी। हादसे में कई गोवंश और बरियां मर गईं। वहीं घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
आग लगने से हुआ नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरदासपुर दलित बस्ती में बुधवार की दोपहर आंधी के दौरान बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन सगे भाइयों के घरों को चपेट में ले लिया, जिससे एक लाख रुपये नकद सहित घरेलू सामान नुकसान हुआ है। वहीं दो गोवंश भी मर गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधीराम, नन्हकू और सुधीराम तीनों सगे भाई हैं। आंधी के दौरान अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से सबसे पहले बुधीराम के घर में आग लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैलते हुए नन्हकू और सुधीराम के घरों तक पहुंच गई। 

इस हादसे में गाय, बकरियां, एक बाइक और घर का पूरा घरेलू सामान जल गया। बुधीराम, जो पंचर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, उसके घर का सारा सामान जल जाने से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम करीब एक घंटा 20 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें