फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की माैत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सदरपुर कैथौली गांव में शुक्रवार दोपहर बाद एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका के पति ने गांव के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर डॉक्टर और कंपाउंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पति जैसलाल के अनुसार नीलम देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। शुक्रवार को घर लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गईं।
परिजनों ने गांव में चिकित्सा करने वाले अशोक कुमार मौर्य से संपर्क किया। डॉक्टर ने अपने कंपाउंडर नीरज प्रजापति को दवा और इंजेक्शन के साथ नीलम के घर भेजा। कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाने के बाद भी नीलम की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उन्हें दोबारा डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने इलाज से मना कर दिया।
इसके बाद परिजन नीलम को शाहगंज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में नीलम की माैत हो गई। नीलम की मौत के बाद परिजन शव लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे और हंगामा करने लगे। डॉक्टर ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर दीदारगंज थाने की पुलिस पहुंची और डॉक्टर व कंपाउंडर को आक्रोशित ग्रामीणों से बचाया। नीलम के पति जैसलाल गौतम की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नीलम की पांच बेटियां आंचल, अंशिका, आशु, अनन्या और आस्था हैं। नीलम ही परिवार का भरण-पोषण करती थीं।
उनकी मौत से परिवार पर जीवनयापन का संकट आ गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बहादुर यादव ने बताया कि परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें