फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जान से मारने की धमकी देने और मारपीट के मामले में फंसे सपा के पूर्व विधायक, मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Mar 2021 11:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मोहल्ला निवासी पूर्व विधायक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा जमीनी विवाद में पीड़ित द्वारा दर्ज कराया गया है। सिधारी थाना पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।

विज्ञापन


जिस पूर्व विधायक पर मुकदमा सिधारी थाने में दर्ज किया गया है, वह बृजलाल सोनकर हैं। बृजलाल सोनकर 2012 के विधानसभा चुनाव में मेहनगर सुरक्षित विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए थे। शहर क्षेत्र के नरौली सोनकर बस्ती में इनका आवास है।

नरौली मोहल्ला निवासी संजय गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता का आरोप है कि पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ शनिवार को उसके घर पर चढ़ आए और मारपीट करने के साथ हुई जान से मारने की धमकी दी। यह धमकी भूमि विवाद के चलते दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने इस बाबत सिधारी थाने में पूर्व विधायक व उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद शुरू कर दिया है प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें