फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विदेश में नौकरी के लिए इंटरव्यू लेने वाली निजी एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर युवाओं के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक राममूर्ति की तहरीर पर सिधारी थाना पुलिस ने एक निजी इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर में मैसर्स आरके इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी को नामजद किया गया है। शिकायत के आधार पर उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह को विवेचना सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार संगम पोर्टल चला रही है।
इस पोर्टल के माध्यम से विदेशों में भी रोजगार की प्रक्रिया संचालित होती है। आरोप है कि इस्राइल में श्रमिकों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया पोर्टल के जरिये चल रही थी। 3 अगस्त को सिधारी क्षेत्र के गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट परिसर में एक निजी एजेंसी ने भर्ती और साक्षात्कार आयोजित किए।
विज्ञापन

यह आयोजन पोर्टल का उपयोग किए बिना किया गया था। इससे बेरोजगार युवाओं के साथ धोखाधड़ी की आशंका जताई गई है। शिकायत में कहा गया है कि इस्राइल में श्रमिकों की भर्ती प्रक्रिया पोर्टल पर चल रही थी।
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मैसर्स आरके इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि एजेंसी ने पोर्टल का उपयोग किए बिना भर्ती प्रक्रिया चलाई। यह घटना 3 अगस्त को गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट में हुई। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें