फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में ग्राम प्रधान और सचिव पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज विकास खंड के बिंदवल गांव में साढ़े लाख रुपये से अधिक गबन के मामले में एडीओ पंचायत द्वारा बिलरियागंज थाने में ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बिंदवल गांव शैलेंद्र कुमार ने मंडलायुक्त को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की गई थी। तत्कालीन मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन करते हुए निर्देशित किया। जांच के दौरान कमेटी ने पाया कि ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली अनियमित एवं दोषपूर्ण है। जिसके लिए ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पूर्णता दोषी एवं उत्तरदायी है। ग्राम निधि खाते के प्राप्त बैंक स्टेटमेंट से स्पष्ट हुआ कि ग्राम प्रधान द्वारा दिनांक दो दिसंबर 2016 से लेकर ग्राम समिति के गठन चार मार्च 2018 तक ग्राम निधि से काफी पैसे का आहरण नियम विरुद्ध किया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर मंडलायुक्त ने डीएम को दुरुपयोग की गई धनराशि के रिकवरी और दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत बिलरियागंज मुन्नीलाल चौहान ने ग्राम प्रधान नसीम बानो, सचिव लालजी राय, अजय यादव और उमाशंकर गौतम के खिलाफ बिलरियागंज थाने में तहरीर दी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें