फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नर्सिंग कॉलेज के निर्माण में देरी पर राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग कॉलेज निर्माण में कथित लापरवाही और निर्धारित समय में परियोजना पूरी न होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने राजकीय निर्माण निगम की आजमगढ़ इकाई के प्रभारी अधिकारी एसएस राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कनिष्ठ सहायक दीपक सिंह की तहरीर पर शुक्रवार की रात प्राथमिकी दर्ज की गई। तहरीर के अनुसार, नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए करीब 20.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे।
निविदा प्रक्रिया के बाद 15 जनवरी 2024 से निर्माण शुरू हुआ और डीपीआर के अनुसार इसे अगस्त 2025 तक पूरा किया जाना था। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष करीब 10.50 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे।
विज्ञापन

समय सीमा में काम पूरा नहीं होने पर परियोजना की पूर्णता तिथि बढ़ाकर दिसंबर 2026 कर दी गई। इसके बावजूद जुलाई 2026 तक निर्माण पूरा नहीं हो सका।
तहरीर में निर्माण कार्य की धीमी गति, कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रभारी अधिकारी पर अपेक्षित पर्यवेक्षण और अनुश्रवण नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
निर्माण में देरी से नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और सरकारी धन का अपेक्षित एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें