फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में लेखपालों का समाधान दिवस का बहिष्कार

विज्ञापन
मेंहनगर में लेखपाल संघ के धरने को संबो​धित करते लेखपाल मुकेश कुमार सिंह। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाइयों ने मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर मेंहनगर और फूलपुर तहसील में लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया और तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान अधिकारियों के माध्यम से डीएम और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ट्रैप कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। मेंहनगर तहसील में संघ अध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक धरना दिया। अध्यक्ष ने कहा कि फील्ड में कार्यरत लेखपाल कठिन परिस्थितियों में राजस्व संबंधी कार्यों और शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं।
गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई से कर्मचारियों में असुरक्षा और आक्रोश की भावना पैदा हो रही है। मंत्री सुनील कुमार यादव ने अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ हुई कार्रवाई को गंभीर मामला बताते हुए उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की। बाद में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम भूपाल सिंह को सौंपा गया। इस दौरान मुकेश सिंह, सतेंद्र दीक्षित, राजीव विश्वकर्मा, विपिन पांडेय, अशोक यादव, रमेश झा, शशिप्रकाश सिंह समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील में भी अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया।
बूढ़नपुर। अयोध्या के सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बूढ़नपुर तहसील के लेखपालों ने कलमबंद हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जुटे लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में दिलीप पाठक, अरुण चतुर्वेदी, विनय पांडेय, सुदर्शन मिश्रा, रतन कुमार, आशीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

निजामाबाद : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निरोधक संगठन (एसीओ), एंटी करप्शन और विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में शिकायत की सत्यता और शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की जांच अनिवार्य करने की मांग की है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष, मंत्री और बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन




देवगांव : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई लालगंज के पदाधिकारियों ने शनिवार को धरना देकर तहसीदार उमेश कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष नवीन दुबे, तहसील मंत्री राहुल तोमर, सुधीर गुप्ता, रोहित राजौरिया आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें