फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यूरिया की कालाबाजारी मामले में सचिव और चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। यूरिया की कालाबाजारी मामले में चौथे दिन शुक्रवार को अहरौला थाने में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। ये कार्रवाई डीएम के आदेश पर एडीओ को-ऑपरेटिव वीर बहादुर सिंह यादव ने पारा मिश्रौली साधन सहकारी समिति के सचिव सुधीर कुमार सिंह और ट्रैक्टर चालक राजीव जायसवाल के खिलाफ कराई।बीते मंगलवार को पारा मिश्रौली समिति से 136 बोरी यूरिया ट्रैक्टर- ट्राली पर लादकर कहीं ले जाई जा रही थी। इसकी सूचना जैसे ही महेंद्र पाठक, विजय बहादुर सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र, उमाकांत मिश्र आदि किसानों को लगी तो वह फुलवरिया बाजार मेें पहुंचकर ट्रैक्टर को घेर लिया और सूचना एसडीएम फूलपुर को दी। इसके बाद नायब तहसीलदार राजाराम और अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद एडीओ कोऑपरेटिव वीर बहादुर सिंह यादव भी पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस और एडीओ को-ऑपरेटिव के पूछने पर ट्रैक्टर चालक ने बताया कि यूरिया को पारा मिश्रौली से बस्ती भुजबल ले जाने को कहा गया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली सहित यूरिया और चालक को अपने हिरासत में लिया। वहीं एडीओ को- ऑपरेटिव ने गोदाम को भी सील कर दिया था। मामले के चौथे दिन डीएम के आदेश पर एडीओ को-ऑपरेटिव ने समिति सचिव और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अहरौला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

एडीओ को-ऑपरेटिव वीर बहादुर सिंह की तहरीर पर समिति के सचिव सुधीर कुमार सिंह और ट्रैक्टर चालक राजीव जायसवाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ट्रैक्टर-ट्राली समेत यूरिया थाने में है। अमित कुमार मिश्रा, एसओ अहरौला।
नोटो का बंडल बैग में रखते दिख रहे सचिव, वीडियो वायरल-अहरौला। पारा मिश्रौली समिति से 136 बोरी यूरिया की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो समिति सचिव सुधीर कुमार सिंह का बताया जा रहा है। वीडियो में ट्रैक्टर चालक राजीव जायसवाल के घर पर परिजन और समिति के सचिव सुधीर सिंह मौजूद हैं। परिजनों से पैसों की डिमांड की जा रही है। इसमें सचिव कह रहे हैं कि हमने 50 हजार दे दिया नहीं तो अब तक बड़ी कार्रवाई हो जाती, और फिर ड्राइवर के परिजन 500 की नोट का बंडल देते कह रहे कि 50 हजार हैं। सचिव पैसे को बैग में रख रहे हैं। एआर सहकारिता अजय कुमार ने कहा कि सचिव और चालक पर कालाबाजारी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वायरल वीडियो मेरे जानकारी में नहीं है। अगर ऐसी बात है तो यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें