फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रेलवे स्टेशन पर बेच रहे थे सस्ते दाम में सोने के आभूषण, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीआरपी थाना आजमगढ़ की पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यात्रियों के बैग की चेन ब्लेड से काटकर कीमती आभूषण व नकदी चोरी कर लेते थे और अगले स्टेशन पर उतरकर चोरी का माल बेच देते थे। थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर 02 के पूर्वी छोर पर कुछ लोग यात्रियों को सस्ते दाम में सोने के आभूषण बेचने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में कुल एक लाख 60 हजार रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान की बाली व एक नथुनी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में घूमकर यात्रियों के ताले लगे बैग को निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। 21 फरवरी को शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन में एक महिला यात्री के बैग से बड़ी मात्रा में गहने और नकदी चोरी करने की बात भी उन्होंने कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें