फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में गबन के मामले में ग्राम प्रधान में वित्तीय अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां विकास खंड के रोवांपार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा किए गए गबन की शिकायत पुष्ट होने पर डीएम राजेश कुमार ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। उन्होंने गांव में कार्यों के संपादन के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

रोवांपार गांव निवासी फिरतू आदि ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। जांच में आरोप पुष्ट मिले। कराए गए कार्यों में 1,16,908 रुपये की अनियमितता पाई गई। इसके लिए ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रधान के स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर डीएम राजेश कुमार ने ग्राम प्रधान जोहरा बेगम के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों पर रोक लगाते हुए ग्राम पंचायत पद के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए जड़ावती देवी, पार्वती देवी और शहनाज बेगम की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। मामले की अंतिम जांच के लिए परियोजना निदेशक और सहायक अभियंता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को जांच अधिकारी नामित किया। एक पक्ष में आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही डीएम ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिया कि वह अवर अभियंता राकेश चंदेल और अशोक कुमार के खिलाफ अपने स्तर से कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें