ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव में बृहस्पतिवार की शाम को जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने महिला समेत कई लोगों को लाठी-डंडा और गड़ासे से हमलाकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी बरदह में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित की तरफ से गांव के प्रधान सहित सात के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
घायलों में एक पक्ष से बुधिराम, विधा देवी, मोनिका, ज्योति, चन्द्रकला देवी और दूसरे दूसरे पक्ष से रामबचन, फिरतु राम का नाम शामिल है। पुरानी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार की देर शाम को इनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। गांव के लोग मामले में बीच बचाव करते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने मोनिका, विद्या देवी, ज्योति और बुधिराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में एक पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दी गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान चंद्रशेखर आजाद ने ललकार कर लाठी डंडा, गड़ासे से हमला कर सभी को घर में घुसकर मारपीटकर घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ की प्रभारी निरीक्षक बरदह नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि दोनों तरफ से केस दर्ज करने के लिए तहरीर मिली है। प्रधान सहित अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।