अहरौला। शंभूपुर गांव में रविवार की देर शाम जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मनबढ़ों ने पीटकर एक पक्ष के सात लोगों को घायल कर दिया। सभी को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायलों मेड्ड गोरख सिंह (65), सुरेश सिंह(48), विकास सिंह (28), शुभम सिंह(25), आकांक्षा (20), सुनीता (20), शालू (18) का नाम शामिल हैं। यह लोग अहरौला के शंभूपुर गांव के रहने वाले हैं। इनका पड़ोसी से जमीन का विवाद चलता है। इसी के चलते रविवार की शाम को पुन: दोनों पक्षों में विवाद हुआ। कहासुनी के बाद मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। जो जहां मिला वहीं मारपीटकर सात लोगों को घायल कर दिया। गांव के लोग मामले में बीच बचाव किया। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने चार लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शेष लोगों का यहीं पर इलाज चल रहा। घटना के संबंध में अभी कोई केस नहीं दर्ज है।