फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पटाखा फोड़ने को लेकर मारपीट, चार घायल, गांव में तनाव

Tue, 29 Oct 2019 04:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले में रानी की सराय थाना क्षेत्र के विठ्ठलपुर ऊचा गांव में रविवार की रात पटाखा फोड़ने के विवाद में मनबढ़ों ने हमला बोलकर एक पक्ष के चार लोगों को घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटना की रिपोट जर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दी। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गयी है। घायल होने वालों में महेंद्र गोंड़ 30, सुरेंद्र गोंड़ 25, रामदुलारे 32, दीपक गोंड़ 27 का नाम शामिल है। यह लोग रानी की सराय थाने के विठ्ठलपुर ऊंचा गांव के निवासी हैं। रविवार की रात दीपावली के अवसर पर यह लोग पूजापाठ संपन्न करने के बाद पटाखा फोड़ने लगे। जिसका पड़ोस के फुरकान, एकराम आदि ने विरोध किया।

इस दौरान दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गये। गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। सभी लोग अपने काम में जुट गये। तभी फुरकान आदि गोलबंद होकर महेंद्र आदि पर हमला बोलते हुए घर में घुसकर मारपीट कर इन चारों को घायल कर दिया। घटना को लोगों कर गांव सहित क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर रानी की सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मामला शांत कराते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दी। साथ ही घटना के लिए छह दोषियों को गिरफ्तार कर चालान कर दी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही। उधर दूसरे दिन सोमवार की शाम तक घायल महेंद्र और सरेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय केशव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि घटना की रिपोट दर्ज कर ली गयी है। छह आरोपी गिरफ्तार हैं।

इसमें फुरकान सलमानी पुत्र एकराम, अमीन पुत्र गुलबास, परवेज़ पुत्र अमीन, जुबैद अहमद पुत्र अमीन ज़ावेद पुत्र अमीन, समसेर पुत्र इलियास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। शेष अन्य की तलाश की जा रही। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है। गतिविधियों पर नजर रखी जा रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें