फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक की टक्कर के बाद जमकर हुई मारपीट, बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को भी पीटा

Fri, 30 Jan 2026 05:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में  जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को भी पीट दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के हाइडिल चौराहे पर देर रात दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति को भी आरोपियों ने पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई युवक लात-घूसे और जूतों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार पांडेय देर रात हाइडिल चौराहे पर मौजूद थे। इस दौरान उनके परिचित बबलू यादव के साथ सात-आठ की संख्या में पहुंचे युवक मारपीट करने लगे। राजेश ने विवाद को शांत कराने और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने मौके पर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त करने का भी प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने आई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह से ज्यादा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम सिधारी हाइडिल चौराहे पर मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें