फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एफडीए की टीम ने मारा छापा, व्यापारी ने पैसे मांगने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की छापे की कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को एफडीए की टीम ने करीब चार बजे पकड़ी में छापा मारा। इस दौरान टीम ने अलग-अलग दुकानों से नमूने लिए। इस बीच एक व्यापारी ने एफडीए टीम पर पैसे मांगने और पैसा न देने पर कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग करीब आधा दर्जनों दुकानों पर जांच की। विभाग की टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई की खबर मिलते ही आसपास के बाजारों में भी दुकानों के शटर डाउन हो गए। टीम ने दुकानों से अलग-अलग नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। उधर एक दुकान संचालक का वीडियो सामने आया है। दुकान संचालक द्वारा कहा जा रहा कि टीम हर 15 दिन के अंतराल पर आती रहती है। आज भी टीम आई थी। टीम के द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की गई। कुछ कम करने पर व्यापारी ने उनकी मांग पूरी कर दी। आरोप है कि 10 दिन पहले टीम के लोग आए थे और दुकान पर साफ-सफाई को लेकर नोटिस भी जारी किया था। इसका जवाब रजिस्ट्री के माध्यम से दे दिया था। जिले पर जाकर ऑफिस में न मिलने से भी टीम नाराज थी और सुविधा शुल्क की मांग की थी, जो बहुत ज्यादा थी। टीम चाय पत्ती का सैंपल ले गई है।

जब जांच होती है तो इस प्रकार के आरोप दुकानदार लगाते हैं। दुकानदार द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं। टीम दुकान पर गई और चायपत्ती का सैंपल लेकर चली आई। - दीपक कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें