विधायक रमाकांत यादव की बृहस्पतिवार को तीन मामलों में कोर्ट में पेशी थी। एक मामले में गवाह की गवाही हुई तो वहीं अन्य मामलों में कोई गवाह नहीं उपस्थिति हुआ। जज ने तीनों मामलों में सुनवाई की अगली तारीख दे दी।
फूलपुर पवई विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव की बृहस्पतिवार को तीन मामलों में एमपी एमएलए कोर्ट व मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी थी। दोनों ही न्यायालयों में रमाकांत वीसी के माध्यम से फतेहगढ़ जेल से पेश हुए। पहला मामला अंबारी बाजारी में रमाकांत व डंपी के बीच हुए फायरिंग का मामला था। इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा की अदालत में थी। इसमें गवाह की उपस्थिति न होने के चलते सुनवाई की 17 जनवरी की तारीख निर्धारित कर दी गई। वहीं मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में रमाकांत की फूलपुर व दीदारगंज में हुए चक्काजाम के मामले में पेशी हुई। इसमें दीदारगंज मामले में गवाह रामसरन की गवाही हुई। इसके बाद दोनों मामलों में न्यायाधीश ने नौ जनवरी की तारीख निर्धारित किया।