फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मिनट के तांडव का वीडियो: पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मूकदर्शक बने रहे लोग, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 22 Sep 2023 01:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

सरदहा बाजार में रशीद की कपड़े की दुकान थी। बुधवार की सुबह रशीद अपनी दुकान पर साफ- सफाई में मशगूल था। इसी दौरान हमलावर दुकान पर पहुंचते हैं और रशीद को गोली मार देते हैं। इस दौरान दुकान में कुछ और शख्स भी मौजूद थे जो अपनी जान बचा कर भागते नज़र आये। इन्ही में दूसरा मृतक शोएब भी था जो भाग कर निर्माणाधीन मकान में घुस और हमलावरों ने वहां उसे गोली मार मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की हत्या संग दुकान जलाने की भी हुई थी कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में 20 सितंबर की सुबह पिता पुत्र की हत्या के बाद दुकान को जलाने का भी प्रयास हमलावरों ने किया था। इतना ही नहीं लगभग तीन मिनट तक हमलावरों ने तांडव मचाया और आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे। हमलावरों की सारी कवायत सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसका फुटेज अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- काशी की महिलाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जानेंगे क्या कहती हैं वाराणसी की महिलाएं

सरदहा बाजार में रशीद की कपड़े की दुकान थी। बुधवार की सुबह रशीद अपनी दुकान पर साफ- सफाई में मशगूल था। इसी दौरान हमलावर दुकान पर पहुंचते हैं और रशीद को गोली मार देते हैं। इस दौरान दुकान में कुछ और शख्स भी मौजूद थे जो अपनी जान बचा कर भागते नज़र आये। इन्ही में दूसरा मृतक शोएब भी था जो भाग कर निर्माणाधीन मकान में घुस और हमलावरों ने वहां उसे गोली मार मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने लगभग तीन मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग करने के साथ ही दुकान में आग लगाने का भी प्रयास किया। तीन मिनट तक बदमाशों का तांडव चला रहा और आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे। घटना को सिर्फ तीन नही बल्कि आधा दर्जन बदमाशो ने अंजाम दिया है। सभी हाथों में तमंचा लिए है और मोह पर मास्क लगाए है। सामने आया सीसीटीवी फुटेज मृतक रशीद की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी हमलावर तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन सीसीटीवी का सेटअप बॉक्स बदमाश नहीं ले जा सके। जिसके कारण बदमाशो द्वारा दिनदहाड़े बेखौफ होकर दिए जा रहे घटना के अंजाम की सारी कवायद सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड है। फुटेज को देखकर साफ तौर पर लग रहा है कि हमलावरों को किसी का भी खौफ नहीं था। वे पूरी तरह से बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें