इससे वैवाहिक कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दूल्हा, उसके दो बेटों और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है।
जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के अहिरो परशुरामपुर गांव निवासी प्रह्लाद राम छह बच्चों का पिता है। उसकी तीन पुत्रियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है।
खेतासराय बाजार में डिस्पेंसरी चलाने वाले प्रह्लाद की पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। इस पर उसने सहराजा गांव निवासी तीन बच्चों की मां से अपनी दूसरी शादी तय कर ली।
मंगलवार की दोपहर दो गाड़ियों में बारात लेकर वह ससुराल पहुंच गया। उधर परिवारवाले बारात की खातिरदारी में लगे हुए थे। इसी बीच, शाम करीब पांच बजे प्रह्लाद का छोटा भाई सुदामा राम, बेटा पवन कुमार और साबित कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
इन तीनों ने प्रह्लाद से शादी न करने को कहा। इस पर उनमें कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग मामले में बीच बचाव करने लगे।
किसी ने पवई पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर में मौके पर थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। उन्होंने प्रह्लाद, उसके दोनों बेटों और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष सुहेल अख्तर सिद्दीकी ने बताया कि का चालान कर दिया गया है।