सुरक्षा की कमान तीन जिलों के एसपी संग एटीएस कमांडो संभालेंगे। सभा स्थल में प्रवेश के लिए बने सभी 12 प्रवेश द्वारों पर सघन तलाशी ली जाएगी।
एसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एसपी जौनपुर, एसपी मिर्जापुर और पीएसी के कमांडेंट को तैनात किया जाएगा। एटीएस के कमांडो छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
सुरक्षा की दृष्टि से करीब दो हजार सिपाही और पीएसी के जवानों के अलावा आठ एएसपी, दो दर्जन सीओ, तीन दर्जन एसओ, 150 उपनिरीक्षक, 135 हेड कांस्टेबलों की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों के प्रवेश के लिए कुल 12 द्वार बनाए जाएंगे। गेट पर मैटल डिटेक्टर रहेगा। इसके अलावा वहां महिला और पुरुष सिपाही सभी की तलाशी लेंगे।
इसके अलावा डाग स्क्वाड चार टीमें भीड़ और मंच के आसपास मौजूद रहेंगी। वाहनों खड़ा करने के कुल छह पार्किग स्थल बनाए जाएंगे। जिसमें चार बड़े वाहनों के लिए और दो छोटे वाहनों के लिए होंगे। कार्यक्रम में वीआईपी, अधिकारियों और पत्रकारों का प्रवेश एक द्वार से होगा।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा सीएम अखिलेश यादव के कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को सठियांव चीनी मिल परिसर में बन रहे पंडाल, बैठने की व्यवस्था का जायजा लेने सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलम बदी, नफीस अहमद, अभिषेक सिंह, जिला सचिव और मीडिया प्रभारी एसके सत्येन, सलमान खां पहुंचे।